No ratings yet.

RS फ्लिप फ्लॉप (RS Flip-Flop) क्या होते हैं?

RS Flip Flop

चित्र 9.5 (a) में NOR गेट्स प्रयुक्त कर SR फ्लिप फ्लॉप (RS flip flop) का परिपथ प्रदर्शित किया गया है। NOR गेट्स के स्थान पर NAND गेट्स भी प्रयोग किये जा सकते हैं। चित्र 9.5 (b) में परिपथ को दूसरे रूप में बनाया गया है।

चित्र 9.5 (c) में RS फ्लिप फ्लॉप का प्रतीक (Symbol) दिया गया है। फ्लिप फ्लॉप की दो आउटपुट तथा स्टोर बिट, आउटपुट पर प्राप्त होता है। Q तथा सदैव परस्पर कम्प्लीमेन्टरी होती हैं।

RS Flip Flop
RS Flip Flop

फ्लिप फ्लॉप की दो इनपुट R (RESET) तथा S (SET) हैं। RS फ्लिप-फ्लॉप के सभी सम्भव इनपुट/आउटपुट लॉजिक सत्य-तालिका 9.1 में प्रदर्शित किये गये हैं।

RSQAction
00Last ValueNo change
011Set
100Reset
11?Not Permitted
Table 9.1. – TRUTH TABLE OF NOR GATE RS FLIP FLOP
  • सत्यतालिका में सर्वप्रथम इनपुट R = 0 तथा 5 = 0 है। चूंकि NOR गेट के इनपुट पर 0, आउटपुट को प्रभावित नहीं करता अत: फ्लिप फ्लॉप अपनी पूर्व अवस्था में ही रहेगा अर्थात् आउटपुट Q पर कोई प्रभाव नहीं होता।
  • जब R = 0 तथा S = 1 है तब NOR गेट B की आउटपुट LOW होती है। अब NOR गेट A की दोनों इनपुट LOW हो जाती हैं। इस अवस्था में NOR गेट्स की आउटपुट HIGH होती है। इस प्रकार इनपुट 5 पर 1′ होने से फ्लिप फ्लॉप SET हो जाता है तथा यह अपनी एक स्थाई अवस्था Q= 1 में स्विच हो जाता है।
  • तीसरी अवस्था में R = 1 तथा S = 0 है। इस इनपुट पर NOR गेट A की आउटपुट LOW हो जाती है। चूंकि अब NOR गेट B की दोनो इनपुट LOW है अत: आउटपुट HIGH हो जाती है। इस प्रकार R पर लॉजिक ‘1’ होने से क्लिप फ्लॉप RESET हो जाता है अर्थात् अपनी दूसरी स्थाई (stable) अवस्था में आ जाता है। इस अवस्था में Q = 0 ( या Q= 01)।
  • अन्तिम इनपुट अवस्था R = 1 तथा S = 1 अनुमन्य (allowed) नहीं है क्योंकि इस इनपुट से दोनों NOR गेट्स LOW स्टेट में आ जाते हैं अर्थात् एक ही समय पर Q= 0 एवं q = 01 परन्तु यह फ्लिप फ्लॉप की मूल परिभाषा के विपरीत है। परिभाषा के अनुसार फ्लिप फ्लॉप की एक आउटपुट Q दूसरी आउटपुट Q का कम्प्लीमेन्ट होना चाहिए। अतः फ्लिप-फ्लॉप में यह इनपुट (R = 1, S = 1) कभी भी प्रयुक्त नहीं की जाती है। यदि किसी कारणवश फ्लिप फ्लॉप को यह इनपुट फीड हो जाती है तब आउटपुट ‘Q’ की स्टेट का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। अतः सत्य-तालिका में इनपुट R = LS = 1 पर आउटपुट ? प्रदर्शित की गई है।

उपरोक्त वर्णन से स्पष्ट है कि यदि फ्लिप फ्लॉप स्टेट ‘1’ में है तब यह इसी स्टेट में रहेगा तथा यदि यह 0 स्टेट में है तब यह शून्य स्टेट में ही रहेगा। इस परिपथ का यह गुण मैमोरी (memory) कहलाता है अर्थात् फ्लिप फ्लॉप 1-बिट सूचन संग्रह (Store) कर सकता है। चूंकि फ्लिप फ्लॉप में यह सूचना (1-bit information) लैच (latched) हो जाती है अथवा locked हो जाती है अत: यह परिपथ लैच (LATCH)” भी कहलाता है।

Leave a Reply