परमाणु क्या है? (What is Atom in hindi)
नमस्कार दोस्तों, इस लेख में हम जानेंगे कि परमाणु क्या होता है? या परमाणु किसे कहते हैं? परमाणु का atomic structure (परमाणु संरचना) कैसा होती है?
किसी पदार्थ, तत्त्व अथवा यौगिक का सूक्ष्मतम कण परमाणु कहलाता है। उदाहरण – H, O, N, आदि
परमाणु संरचना (Atomic structure) –
आधुनिक सिद्धांत के अनुसार प्रत्येक पदार्थ, तत्त्व अथवा यौगिक का मूल घटक, एक परमाणु है।
इलेक्ट्रॉनिक सिद्धांत के अनुसार परमाणु में तीन मुख्य कण होते हैं।

- प्रोटॉन – जिस पर धनावेश होता है।
- इलेक्ट्रॉन – जिस पर निगेटिव आवेश होता है।
- न्यूट्रॉन – जिस पर कोई आवेश नहीं होता है।
परमाणु के केंद्रीय भाग में प्रोटॉन तथा न्यूट्रान बड़ी संख्या में परस्पर पैक्ड (packed) होते हैं। इसे नाभिक (Nucleus) कहते हैं। नाभिक के चारों ओर इलेक्ट्रॉन घूमते रहते हैं। इलेक्ट्रॉनो के कक्ष जिन्हें शैल (Shells) कहते हैं वृताकार तथा दीर्घवृताकार (elliptical) होते हैं। इन्हें K, L, M, N, O, P तथा Q से प्रदर्शित किया जाता है। नाभिक के सबसे अधिक समीप कक्ष K होता है।
इन्हें भी पढ़ें:- जल विद्युत केन्द्र क्या होता है? (What is Hydro Electric Power station)
प्रत्येक इलेक्ट्रॉन पर 1.59 × 10-9 Coulomb के बराबर नेगेटिव चार्ज होता है। प्रत्येक प्रोटॉन पर, इलेक्ट्रॉन के बराबर परंतु धनावेश होता है। परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या प्रोटॉन की संख्या के बराबर होती है जिससे परमाणु विद्युतीय रूप से उदासीन (Neutral) होता है। एक प्रोटॉन का द्रव्यमान, एक इलेक्ट्रॉन के द्रव्यमान का लगभग 1840 गुना होता है। यह समस्त द्रव्यमान नाभिक में केंद्रित होता है।
परमाणु में ऊर्जा स्तर –
.चुॅकि इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर चक्कर लगाता है अतः इसमें गतिज ऊर्जा होती है तथा नाभिक के सापेक्ष उसकी स्थिति के कारण कुछ स्थितिज ऊर्जा (Potential energy) भी होती है। प्रत्येक कक्ष (Orbit) इलेक्ट्रॉन की एक निश्चित ऊर्जा को प्रदर्शित करता है जिसे ऊर्जा स्तर (Energy Level) कहते हैं।
इस प्रकार K, L, M, N आदि भी ऊर्जा स्तरों को प्रदर्शित करते हैं। प्रयोगों से ज्ञात हुआ है किसी विशेष कक्ष (ऊर्जा स्तर) में इलेक्ट्रॉन की एक निश्चित संख्या (2n²) ही हो सकती है जहां n कक्ष की संख्या है। उदाहरणतः ऊर्जा स्तर K में अधिकतम 2 इलेक्ट्रॉन, L में 8, M में 18, N में 32 तथा ऊर्जा स्तर O में 50 इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें- विरोधी विद्युत वाहक बल क्या होता है? (What is the back electromotive force in hindi)
इन्हें भी पढ़ें:- एमिटर फॉलोअर क्या है? | Emitter Follower kya hai?
डी.सी. मोटर की दक्षता कैसे ज्ञात करें (how to find efficiency of DC motor in hindi)
परमाणु की खोज किसने और कब की?
जॉन डाल्टन (John Dalton) एक गणितज्ञ और रासायनिक वैज्ञानिक थे जिन्होंने 1803 में अपना परमाणु सिद्धांत प्रतिपादित किया जिसे डाल्टन का परमाणु सिद्धांत कहा जाता है। इन्होंने ही बताया था कि परमाणु अति सूक्ष्म कणों से मिलकर बना होता है।
परमाणु क्या है परिभाषा लिखिए?
किसी तत्व की सबसे सूक्ष्मतम इकाई, जो स्वतंत्र अवस्था में नहीं होती बल्कि जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने में सक्षम होती है, उसे परमाणु (Atom) कहते हैं। Atom शब्द का नामकरण डॉल्टन (John Dalton) ने किया था।
परमाणु के नाभिक में क्या पाया जाता है?
नाभिक (Nucleus), नाभिकीय कणों (प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन) से मिलकर बना होते है। प्रोटॉन और न्यूट्रॉन दोनों न्यूक्लिऑन
(nucleon) कहलाते है। यह धनावेशित होता है।
इन्हें भी पढ़ें:- तीन तार डीसी प्रणाली क्या है? | Three wire DC system kya hai?
Recommended
-
प्रत्यावर्ती धारा एवं वोल्टेज समीकरण क्या होती है? (What is equation of alternating current and voltage)
-
डी. सी. जेनरेटर के प्रकार (Type of DC Generator in hindi)
-
सिंक्रोनस मोटर क्या है? | Synchronous motor kya hai?
-
विभिन्न पावर ट्रांसमिशन की विभिन्न विधियां क्या हैं? (What are the different methods of different power transmission)
-
स्लिप क्या होती है (what is slip in hindi)
-
पीएन जंक्शन (pn junction) की परिचालन स्थितियों में क्या सीमाएं होती हैं?